Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: परिषदीय स्कूलों में वित्तीय गड़बड़ी रोकने के लिए हर माह होगी जांच

Primary ka master: परिषदीय स्कूलों में वित्तीय गड़बड़ी रोकने के लिए हर माह होगी जांच

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय

विद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी रोकने और त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग ने नई पहल शुरू की है। विभाग ने तय किया है कि बीएसए बीईओ की ही तरह अब हर माह सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी भी अपने क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण कर वित्तीय मामलों की प्रगति देखेंगे। इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर वे बीएसए को इसकी रिपोर्ट देंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यालय स्तर पर खरीद आदि काम किए जाते हैं। कई बार ऐसा देखने में आया है कि इसमें विद्यालय स्तर पर की गई गड़बड़ी या कमियों की जानकारी उच्च स्तर पर काफी देर से होती है या तब होती है जब कोई अधिकारी विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचता है। ऐसे में जब तक मामला उच्च स्तर तक पहुंचता है, कई बार संबंधित अधिकारी व जिम्मेदार बदल जाते हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि 

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी हर माह कम से कम पांच शिक्षण दिवस

में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पाई जाने वाली वित्तीय कमियों का उल्लेख करते हुए अपनी संस्तुति के साथ संयुक्त रिपोर्ट बीएसए को देंगे। बीएसए इसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय स्तर पर इसके लिए आवश्यक निर्देशों का अनुपालन कराएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन

वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान बीएसए व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कंपोजिट ग्रांट के प्रयोग के संबंध में क्रय प्रणाली प्रक्रिया, सामग्री की गुणवत्ता व अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अनुदान के प्रयोग में अनियमितता पाए जाने पर दोषी प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसी के साथ जिला स्तर पर अलग से विद्यालयों में हुई खरीद का निरीक्षण किया जाएगा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96