Home PRIMARY KA MASTER NEWS TGT PGT NEWS : परीक्षा पर लागू नहीं आचार संहिता, फिर भी तिथि अटकी

TGT PGT NEWS : परीक्षा पर लागू नहीं आचार संहिता, फिर भी तिथि अटकी

by Manju Maurya

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद भर्ती संस्थाएं भले ही नए विज्ञापन जारी न कर सकें, लेकिन पूर्व में जारी विज्ञापनों के तहत परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। इसके बावजूद शिक्षा सेवा चयन आयोग सहायक अध्यापक (टीजीटी)/ प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा पर निर्णय नहीं ले पा रहा है। 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है।

नए आयोग में सभी 12 सदस्यों की नियुक्ति की जा चुकी है और कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती भी की जा चुकी है। आयोग की पहली बैठक भी हो चुकी है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि आयोग की पहली बैठक में परीक्षा तिथि पर कोई निर्णय होगा लेकिन बैठक में तिथि पर कोई

टीजीटी पीजीटी परीक्षा का मामला

फैसला नहीं हो सका। परीक्षा तिथि अब चुनाव के बाद ही घोषित होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई लेकिन परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई। उस वक्त तय हुआ कि चयन बोर्ड को नए शिक्षा सेवा चयन आयोग में समाहित किया जाएगा और नए आयोग के माध्यम से परीक्षा कराई जाएगी।

इस भर्ती के लिए 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन के बाद उन्हें शिक्षा सेवा

चयन आयोग के गठन के लिए तकरीबन डेढ़ साल इंतजार करना पड़ा। जब आयोग का गठन हुआ तो अभ्यर्थियों को लगा कि अब परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। आयोग की पहली बैठक भी हो गई लेकिन परीक्षा तिथि के मामले में अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी।

अध्यक्ष पद पर अब तक स्थायी नियुक्ति भी नहीं हो सकी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण यह नियुक्ति भी फंस गई है। स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए अब चुनाव पूरा होने का इंतजार है।

ऐसे में अभ्यर्थियों को पुरानी भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित होने और नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने का अभी इंतजार करना होगा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96