Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP BOARD RESULT : अगले सप्ताह की शुरुआत में घोषित हो सकता है परिणाम

UP BOARD RESULT : अगले सप्ताह की शुरुआत में घोषित हो सकता है परिणाम

by Manju Maurya

प्रयागराजः यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार किए जाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के निर्देश पर क्षेत्रीय अपर सचिवों ने मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों को दिए गए अंकों का मिलान करा लिया है। अब परीक्षाफल को अंतिम रूप देने में बोर्ड के अधिकारी जुटे हुए हैं। बोर्ड पिछले वर्ष 25 अप्रैल को घोषित किए गए परीक्षाफल से पहले इस बार परिणाम घोषित करने की तैयारी में हैं। तेजी से तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में परीक्षाफल घोषित किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच 12 कार्यदिवस में संपन्न कराकर बोर्ड सचिव ने उतने ही कार्यदिवस में 16 से 30 मार्च के मध्य मूल्यांकन पूर्ण कराया।

• अंतिम वरण में सईस्कूल व इंटर के अंकों के मिलान के बाद फाइनल रूप देने में जुटे अधिकारी

मूल्यांकन कार्य निर्धारित तिथि 31 मार्च से एक दिन पहले पूर्ण कराकर बोर्ड ने पिछले वर्ष से भी पहले इस बार परीक्षाफल घोषित किए जाने के संकेत दे दिए हैं। मूल्यांकन कार्य प्रदेश के 259 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न कराया गया। मूल्यांकन के आधार पर

परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं पर दिए गए अंकों का मिलान अवार्ड ब्लैंक से करा लिया गया है। इस तरह परीक्षाफल घोषित करने के पहले सभी परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में पहुंचा दी गई हैं, ताकि परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद स्क्रूटनी के लिए परीक्षार्थी आवेदन कर सकें और कापियों में पर दिए गए अंकों का परीक्षण किया जा सके। वर्ष 2024 की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर 55,25,308 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 51,99,308 सम्मिलित हुए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96