Home PRIMARY KA MASTER NEWS UPSC NEWS : लेडी प्रोफेसर 3 दिन तक मनाती रहीं UPSC में सफल होने का जश्न, फिर हो गया मोए-मोए, गफलत की सच्चाई उड़ा देगी होश

UPSC NEWS : लेडी प्रोफेसर 3 दिन तक मनाती रहीं UPSC में सफल होने का जश्न, फिर हो गया मोए-मोए, गफलत की सच्चाई उड़ा देगी होश

by Manju Maurya

 अशोक सिंह भाटी. अजमेर. यूपीएससी परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद एक अजीब मामला सामने आया है. यूपीएससी में सफलता हासिल का दावा करते हुए एक महिला प्रोफेसर के घर तीन दिन तक जश्न चलता रहा लेकिन फिर सामने आई सच्चाई ने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए. पता चला कि महिला प्रोफेसरे के शहर से करीब 500 किलोमीटर दूर रहने वाली दूसरी महिला को यूपीएससी में सफलता मिली है. गहलत की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. पूरा मामला संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2023 में 470वीं रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट के नाम से जुड़ा हुआ है. राजस्थान की मार्बल नगरी किशनगढ़ (अजमेर) की बेटी ऋतु यादव को इस रैंक पर पास होने वाली कैंडिडेट माना जा रहा था लेकिन हकीकत इससे उलट थी. तीन दिन बाद अब सामने आया है कि किशनगढ़ की नहीं मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर (निवाड़ी) की रहने वाली ऋतु का चयन यूपीएससी में 470वीं रैंक पर हुआ है. पूरी गफलत इसलिए हुई क्योंकि कैंडिडेट के नाम के आगे पिता का नाम मौजूद नहीं था.

किशनगढ़ निवासी ऋतु यादव का वर्तमान में पाली के गर्ल्स कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं. ऋतु कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं. साल 2021 में आरएएस में चयन हुआ है और जल्द ही वह SDM के पद पर जॉइन करने वाली हैं. ऋतु के परिवार का कहना है कि वह आगे भी आईएएस के लिए प्रयास करती रहेंगी.

इसलिए भी हुआ कन्फ्यूजन

दरअसल, यूपीएससी की ओर से घोषित परिणाम में 1016 अभ्यर्थियों की रैंक जारी की गई. इंटरव्यू दोनों ऋतु यादव की ओर से दिया गया था. रिजल्ट सूची में 470वीं रैंक पर सिर्फ एक ऋतु यादव का नाम था लेकिन पिता का नाम लिस्ट में नहीं था. इसलिए भी गफलत हो गई. किशनगढ़ निवासी ऋतु यादव का ध्यान रोल नंबर पर नहीं गया.वहीं, एमपी के निवाड़ी की रहने वाली ऋतु यादव के घर यूपीएससी एग्जाम-2023 में सफल होने का जश्न मनाया जा रहा है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96