Home PRIMARY KA MASTER NEWS नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक की खबरें निराधार : एनटीए

नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक की खबरें निराधार : एनटीए

by Manju Maurya

नई दिल्ली, प्रेटू : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाली खबरें ‘पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद हैं।

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने कहा, एनटीए के सुरक्षा प्रोटोकाल और मानक संचालन प्रक्रियाओं से पता चला है कि किसी भी पेपर लीक की ओर इशारा करने वाले इंटरनेट मीडिया पोस्ट निराधार हैं। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए यह भी कहा गया है कि प्रत्येक प्रश्नपत्र का हिसाब-किताब रखा गया है। साधना ने कहा, परीक्षा शुरू होने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति या एजेंसी केंद्रों तक नहीं पहुंच सकती। परीक्षा केंद्रों के गेट बंद होने के बाद बाहर से किसी को भी हाल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होती। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित प्रश्नपत्रों की तस्वीरों का वास्तविक परीक्षा प्रश्नपत्र से कोई संबंध नहीं

स्नातक (नीट-यूजी) रविवार को विदेश के 14 शहरों सहित 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने रविवार को कहा था कि राजस्थान के एक परीक्षा केंद्र पर गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थी पेपर लेकर बाहर चले गए।

एजेंसी ने प्रश्नपत्र के लीक होने की बात से इन्कार किया था। साधना ने कहा था कि बाद में परीक्षा केंद्र के 120 प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। हालांकि, एनटीए ने स्वीकार किया कि कदाचार के मामले सामने आए हैं और इसमें शामिल उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त

कार्रवाई की गई है। नीट परीक्षा पेपर लीक की खबर छात्रों के सपनों के साथ धोखा: राहुलः पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक की खबर 23 लाख से अधिक छात्रों और उनके परिवारों के

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96