Home PRIMARY KA MASTER NEWS मतगणना : प्रत्येक टेबल पर तैनात होगा गणित का शिक्षक

मतगणना : प्रत्येक टेबल पर तैनात होगा गणित का शिक्षक

by Manju Maurya

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव की मतगणना समय पर त्रुटि रहित हो सके, इसके लिए गणित के प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक-एक गणित के शिक्षक की ड्यूटी होगी, जबकि एक-एक प्रवक्ता पर सात-सात टेबल की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। बुलंदशहर लोकसभा की बुलंदशहर, डिबाई, शिकारपुर, स्याना और अनूपशहर जबकि गौतमबुद्धनगर लोकसभा के लिए सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा में वोट डाले गए थे। इसके बाद ईवीएम मशीनों को मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच रखवाया गया था।

चार जून को होने वाली मतगणना के लिए अब अधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गणित के शिक्षक और प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक टेबल पर एक-एक गणित के शिक्षक की तैनाती होगी, जबकि सात-सात टेबल के ग्रुप बनाकर वोटों की कुल गिनती के लिए एक-एक प्रवक्ता की तैनाती की जाएगी। प्राइमरी स्कूल के गणित के शिक्षकों की तैनाती के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बीएसए और गणित के प्रवक्ताओं की ड्यूटी के लिए डीआईओएस को पत्र लिखा गया है। मंडी परिसर में होगी दोनों लोकसभा के लिए

मतगणना बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर दोनों लोकसभा की मतगणना नई मंडी परिसर में की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। अधिकतम 31 राउंड में मतगणना को पूरा किया जाना है। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी वोटों की गिनती के लिए लगाई जाएगी।

मतगणना को सुगम और समय से पूरा करने के लिए तैयारी की जा रहीं हैं। गणित के शिक्षक और प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाने की योजना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। – विवेक मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96