लखनऊ। प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बाद आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिली है। ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि मानसून बिहार पहुंच गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो से तीन दिन में उत्तर प्रदेश में इसका प्रवेश हो जाएगा। राजधानी लखनऊ और आसपास 23-24 जून को अच्छी बारिश के आसार हैं।
