लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया है। किंतु शिक्षकों व कर्मचारियों को 1.30 बजे तक विद्यालय में रुकने का निर्देश दिया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व महानिदेशक, स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर शिक्षकों के लिए अतिरिक्त एक घंटा विद्यालय में रुकने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को भी राहत देनी चाहिए, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में बिजली की कटौती भी होती है। नेटवर्क न आने या धीमा चलने के कारण ऑनलाइन फीडिंग का कार्य भी किया जाना संभव नहीं होता। ऐसे में शिक्षक विद्यालयों में रुककर कौन से काम करेंगे? उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए इस अतिरिक्त एक घंटे को अनिवार्य ना बनाकर वैकल्पिक बनाया जाए