जिले में 1.54 लाख बच्चों को खोज रहा शिक्षा विभाग
गोरखपुर, बेसिक शिक्षा विभाग पिछले एक वर्ष से 1.54 लाख बच्चों को तलाश रहा है। ये बच्चे कहां हैं, कैसे हैं… इसकी कोई भी जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं है। बीएसए ने इन बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नगर सहित 21 ब्लॉकों को नोटिस जारी किया है।

इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि इन बच्चों की प्रोफाइल को यू- डाइस पोर्टल पर भरने में विद्यालय संचालकों द्वारा लापरवाही की गई है। जिले में कक्षा एक से 12वीं तक संचालित 5143 स्कूलों में पंजीकृत 10.5 लाख बच्चों में 1.54 लाख बच्चों का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। इन बच्चों का विवरण देने में असफल हुए संबंधित स्कूलों को शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
नए शासनादेश के अनुसार विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का पेन नंबर (परमानेंट एजुकेशनल नंबर) जारी हो रहा है। यह पेन नंबर जनरेट करने की सुविधा उन्हीं विद्यालयों को मिलेगी जिन्होंने यू- डाइस कोड प्राप्त किया है। कोड प्राप्त करने के लिए बच्चों का पूरा विवरण शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज करना होगा। बार-बार विभाग की ओर से रिमाइंडर के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है।
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक: कई विद्यालय जिनमें बच्चों की संख्या मानक से भी कम रहने पर विभागीय मिलीभगत से वह फल-फूल रहे हैं। अब शासन ने इन पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश