Home PRIMARY KA MASTER NEWS WhatsApp new feature : आने वाले हैं व्हाट्सऐप मैसेजिंग में 5 नए फीचर

WhatsApp new feature : आने वाले हैं व्हाट्सऐप मैसेजिंग में 5 नए फीचर

by Manju Maurya

स्मार्टफोन में व्हाट्स ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए जल्द ही चैटिंग का अनुभव और मजेदार होने वाला है। इस ऐप में 5 नए फीचर जुड़ेंगे, जिनकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। आइए जानें क्या होंगे ये फीचर

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में दो अरब से ज्यादा लोग करते हैं। यह कई शानदार फीचर से लैस मैसेजिंग ऐप है। अब ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनकी टेस्टिंग चल रही है और जो जल्द स्टेबल वर्जन का हिस्सा बनाए जाएंगे। हम इन नए फीचर्स की सूची आपके लिए लेकर आए हैं।

यूजरनेम का इस्तेमाल

चैटिंग शुरू करने के लिए वॉट्सऐप यूजर को अपना नंबर साझा करना पड़ता है। जल्द ही इसकी जगह यूजरनेम का इस्तेमाल होगा। आपको यूजरनेम सेट करने का मौका दिया जाएगा और चैटिंग कर सकेंगे। इस फीचर से जुड़ी कुछ चीजें वॉट्सऐप वेब वर्जन में मिले हैं।

ऑफलाइन फाइल शेयरिंग

सामने आया है कि ऐपल एयरड्रॉप की तर्ज पर वॉट्सऐप में जल्द ऑफलाइन फाइल शेयरिंग विकल्प मिलने वाला है। बीटा वर्जन में टेस्ट किए जा रहे इस फीचर का नाम नियरबाई शेयर (Nearby Share) सामने आया है और इसके जरिए बड़ी फाइल्स फटाफट शेयर हो सकेंगी।

चैट ट्रांसलेशन गूगल की लाइव ट्रांसलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए जल्द वॉट्सऐप अपने यूजर्स को चैट में भेजे गए मैसेज का अनुवाद करने का विकल्प देगा। दावा है कि इसके लिए मैसेज क्लाउड पर नहीं भेजे जाएंगे और ऑन डिवाइस प्रोसेसिंग होगी। बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.24.15.8 में इस फीचर के संकेत मिले हैं।

मेटा एआई से एडिटिंग

ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मेटा एआई मिलना शुरू हुआ है। यूजर्स चैटबॉट की शक्ल में इस जेनरेटिव एआई टूल से बात कर सकते हैं। जल्द ही इसकी मदद से फोटोज एडिट का विकल्प भी मिलने वाला है।

कई कलर्स वाले विजुअल थीम्स

यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से इस ऐप में थीम और कलर लैंग्वेज बदलने का विकल्प मिलने वाला है। बीटा वर्जन से संकेत मिले हैं कि यूजर्स को पांच नए कलर थीम्स में से अपने लिए चुनने का मौका मिलेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96