Home PRIMARY KA MASTER NEWS अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर का इस्तीफा, ओएन सिंह बने आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर का इस्तीफा, ओएन सिंह बने आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष

by Manju Maurya

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कार्मिक विभाग को भेजे पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है। प्रवीर कुमार ने इस्तीफा देने की स्वयं पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि उनका कार्यकाल दिसंबर तक ही था। स्वास्थ्य ठीक न होने की इस्तीफा दिया है।

राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ व ‘घ’ के पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया है। प्रवीर कुमार वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें दिसंबर 2019 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो रहा था।

उन्होंने इसके पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली लागू की। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया।

उन्होंने बातचीत में कहा है कि स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्हें स्वयं अपना और अपनी पत्नी का इलाज कराना है। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक तत्काल इलाज की जरूरत थी। इसमें दो से तीन महीने लग जाते और उनका कार्यकाल भी अधिक नहीं था। इसीलिए पद से इस्तीफा से दिया है, जिससे राज्य सरकार नए अध्यक्ष का चयन समय रहते कर सके। जनवरी 2018 में सेवानिवृत्त आईएएस सीबी पालीवाल को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके इस्तीफे के बाद प्रवीर कुमार को अध्यक्ष बनाया गया था।

ओएन सिंह बने आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रवीर कुमार के इस्तीफे के बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया है। उनका इस्तीफा स्वीकार होते हुए नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96