Home PRIMARY KA MASTER NEWS क्या ऑनलाइन अटेंडेंस से दूर होंगी समस्याएं : प्रियंका

क्या ऑनलाइन अटेंडेंस से दूर होंगी समस्याएं : प्रियंका

by Manju Maurya

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शिक्षकों का समर्थन किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध कर रहे शिक्षकों के तर्क जायज हैं कि ज्यादातर स्कूल दूर ग्रामीण इलाकों में हैं। इनकी दिक्कतों का ध्यान नहीं रखा गया। पूछा कि क्या ऑनलाइन अटेंडेंस से ही स्कूली शिक्षा की समस्याएं खत्म हो जाएंगी? शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी, पोलियो ड्यूटी जैसे कई तरह के सर्वे, आदि गैरशैक्षणिक कार्य में उलझाया जाता है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। शिक्षकों को हॉफ डे, पेड लीव व मेडिकल सुविधा नहीं है। इन समस्याओं का समाधान निकाले बिना अव्यावहारिक आदेश जारी करना गलत है। वहीं आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने भी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के आदेश को तानाशाही बताया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस का आदेश जारी किया है, जिसका सभी शिक्षक विरोध कर रहे हैं। उनके तर्क जायज हैं कि ज्यादातर स्कूल सुदूर ग्रामीण एवं दुर्गम इलाकों में हैं। शिक्षकों को घर से 50-60 किलोमीटर दूर तक जाना होता है। कहीं परिवहन की समस्या, कहीं क्रॉसिंग, कहीं जाम, कभी बारिश, कभी अन्य बाधाएं। आदेश जारी करने में इन परिस्थितियों का ध्यान नहीं रखा गया।

क्या ऑनलाइन अटेंडेंस से ही स्कूली शिक्षा की समस्याएं खत्म हो जाएंगी? शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी, पोलियो ड्यूटी, कोरोना ड्यूटी, तमाम तरह से सर्वे करने, रैलियों में भीड़ बढ़ाने, भूसा ढोने, जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझाया जाता है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं नहीं, शिक्षकों की कमी, कहीं भवन नहीं, कहीं फर्नीचर नहीं, कहीं बिजली नहीं, कार्यालय संबंधी सुविधाएं नहीं, हाफ डे अवकाश नहीं, पेड लीव नहीं, मेडिकल सुविधा नहीं, मदद के लिए स्टाफ नहीं।

इन समस्याओं का समाधान निकाले बगैर अव्यवहारिक आदेश जारी करना शिक्षकों को भावनात्मक व मानसिक चोट पहुंचाना है। शिक्षकों पर संदेह करने की जगह ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि शिक्षक, सुधार के लिए खुद प्रेरित हों। अगर सरकार शिक्षा जगत में सुधार चाहती है तो शिक्षकों की आवाज सुननी चाहिए।

https://www.facebook.com/share/v/aGs8LTnTiP7poJ2H/?mibextid=qi2Omg

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96