Home PRIMARY KA MASTER NEWS होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने डंडे से मारा

होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने डंडे से मारा

by Manju Maurya

होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने डंडे से मारा

 Primary ka master: 

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में एक छात्र पर शिक्षक द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट का मामला सामने आया है।

शिवपुरी फत्तेपुर निवासी सत्येंद्र कुमार (17), जो विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज मौदहा में 11वीं का छात्र है, ने आरोप लगाया है कि 9 सितंबर को जब वह विद्यालय पहुंचा तो शिक्षक सुरेश द्विवेदी ने होमवर्क पूरा न करने पर उसे डंडे से मारा। इस घटना में उसका हाथ बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसे सीएचसी में इलाज कराना पड़ा और अब वह जिलाधिकारी से शिकायत करने की तैयारी में है।

दूसरी ओर, आरोपी शिक्षक सुरेश द्विवेदी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि छात्र के विद्यालय आने से पहले उसकी किसी से लड़ाई हुई थी। उन्होंने छात्रों को भी बताया था कि छात्र को चोट लगी है। द्विवेदी ने स्वीकार किया कि उन्होंने छात्र को दो छड़ी मारी थी, लेकिन इतना नहीं कि उसका हाथ टूट जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र के माता-पिता विद्यालय आए थे और उन्होंने प्रधानाचार्य की मौजूदगी में छात्र के इलाज की व्यवस्था करवाई थी।

इस मामले में डीआईओएस महेश गुप्ता ने कहा है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में छात्रों के साथ होने वाली मारपीट के मुद्दे को उठा दिया है। शिक्षकों द्वारा छात्रों को शारीरिक दंड देना कानूनन अपराध है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96