Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master news : बरसात का मौसम… जर्जर भवन में हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन

Primary ka master news : बरसात का मौसम… जर्जर भवन में हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन

by Manju Maurya

शामली। दो दिन से बारिश हो रही है। जनपद के काफी सरकारी स्कूलों की इमारत जर्जर है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन अधिकारी अंजान बने हुए हैं। कुछ केंद्र पर जर्जर भवन तो लिखवा दिया, लेकिन वहां बच्चे खेलते रहते हैं, जिस ओर शिक्षकों का ध्यान नहीं है। कभी कोई हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

शामली के प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 व 9 का भवन जर्जर हाल में है। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 के भवन में एक कमरे की छत गिरी हुई है। अब बारिश में कभी दीवार गिर सकती है और कोई हादसा हो सकता है।

बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा के प्राथमिक स्कूल के कमरों का सीमेंट उतरकर गिर रहा है। जिसके चलते शिक्षक बाहर मैदान में बैठाकर पढ़ाई कराने को मजबूर है। अब दो दिन से बारिश में शिक्षण कार्य बाधित है।

चौसाना के ग्राम पंचायत जिजौला के मजरा अमलापुर का आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने भवन में संचालित होता है। भवन काफी जर्जर हालत में है। आंगनबाड़ी केंद्र पर लिखा कि इसके पास ना आए। शुक्रवार को बच्चे इंटरवल में इसके पास खेलते नजर आए। प्रधानाध्यापक सचिन कुमार ने बताया कि समस्त अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने को राजी नही है।

अभिभावक दिखे परेशान

गांव अमलापुर के अमित, सोहनपाल और विपिन का कहना है कि बच्चों को स्कूल में भेज तो देते हैं, लेकिन जर्जर भवन के चलते चिंता लगी रहती है कि बारिश के चलते कोई हादसा न हो जाए।

सभी जर्जर स्कूलों की जानकारी एकत्र करते हुए शासन को भी एस्टीमेट भेजा गया है, जैसे ही बजट मिलेगा, मरम्मत कार्य व स्कूल निर्माण कराया जाएगा। बच्चों को जर्जर भवनों से दूर रखते हुए पढ़ाई कराई जा रही है।- लता राठौर, बीएसए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96