कार्यालय में शिक्षकों के सामने मेज पर पैर रखकर बैठे रहे खंड शिक्षा अधिकारी
शाहाबाद, हरदोई । ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा की मेज पर पैर रखकर मोबाइल से बात करने की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठकर सामने की मेज पर पर रखे हुए हैं और उसके ठीक सामने कुछ अध्यापक बैठे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की अमर्यादित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह खंड शिक्षा अधिकारी की उदंडता है या फिर पद का अहम। फिलहाल बुधवार को यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रही है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे हैं।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
कान में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे हैं और सामने की मेज पर दोनों पैर इस तरह रखे हुए हैं कि उन्हें अपने सामने बैठे हुए अध्यापक इंसान नजर नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके मोबाइल पर लगातार घंटी जाती रही, लेकिन उन्होंने मोबाइल ऑन करना मुनासिब नहीं समझा। बीएसए से बात करने का प्रयास किया गया तब उनका फोन रिसीव ही नहीं हुआ।