सैनी (कौशाम्बी)। कड़ा विकास खंड क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय से शिक्षामित्र की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोप है कि शिक्षामित्र सालों से छात्राओं को बैड टच करता था।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
इसकी जानकारी पाकर बुधवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। गनीमत ये है कि शिक्षामित्र उनके हाथ नहीं लगा। सूचना पाकर पुलिस के साथ बीईओ भी स्कूल पहुंचे। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र की तलाश शुरू कर दी है।
विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा चार, पांच और छह की आधा दर्जन से अधिक छात्राओं ने बताया कि उनके साथ शिक्षामित्र यह हरकत निचली कक्षाओं में पढ़ाई के समय से कर रहा है।