ज्ञानपुर। स्कूली बच्चों से घर का काम कराने के मामले में सुरियावां ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक फंस गए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
- UDISE+ : Progression Activity 2026-27, Steps for Progression Activity
- बिहार में डीएम का आदेश विद्यालय में कोई भी शिक्षक मोबाइल नहीं चलाएगा,अगर कोई आदेश की अवहेलना की तो होगी कार्यवाही। , देखें वीडियो
- Ecce एजुकेटर भर्ती जौनपुर की वैकेंसी हुई रद्द, अभ्यर्थियों को दुबारा से ऑनलाइन आवेदन करना होगा
- वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयकर अग्रिम कटौती वेतन से प्रति माह किये जाने के सम्बनध मे।
- बेसिक शिक्षा कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की छापेमारी, मिड डे मील समन्वयक समेत चपरासी रिश्वत लेते गिरफ्तार
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभियां के सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश विद्यालय के कुछ बच्चों को अपने किराये के कमरे पर काम कराने के लिए लेकर गए। वीडियो में वह बच्चों से घर में रखे सामान को एक वाहन में रखवा रहे हैं। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे देखने के बाद अभिभावक नाराज हो गए।

बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि तीन दिन में मामले की रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों से निजी काम कराना गलत है। जांच आख्या के बाद कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर सहायक अध्यापक ने कहा कि अभिभावकों से पूछकर बच्चों को घर लेकर गए थे। संवाद