औरास, । ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी की मनमानी से खफा प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीईओ द्वारा शिक्षकों के मेडिकल लीव, सीएल, सीसीएल जैसे कामोंको करने में मनमानी की जाती है। अनावश्यक कमियां गिनाकर प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करते है। जबकि बीईओ संजय शुक्ला ने इन आरोपों को गलत ठहराया है। बीईओ का कहना है कि प्राशि संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ जुड़े तमाम शिक्षक स्कूल समय से नहीं जाते है। बिना छोटे बड़े में भेदभाव के कार्रवाई की जाती है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के औरास ब्लाक अध्यक्ष शशांक भूषण तिवारी के नेतृत्व में तमाम शिक्षकों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर पार्क में बीईओ खिलाफ धरना दिया। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय व जिला महामंत्री गजेंद्र वर्मा ने शिक्षकों का साथ देते हुए बीईओ द्वारा शिक्षकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का विरोध किया। कहा कि जब कोई शिक्षक अपना मेडिकल व सीएल सीसीएल स्वीकृत कराने खंड शिक्षा

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
अधिकारी कार्यालय जाते है। बीईओ द्वारा अनावश्यक कमियां गिनाते हुए प्रतिशोध की भावना से कार्यवाही की जाती है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान प्रेम शंकर द्विवेदी, मो. कादिर, संजय कुमार दास, संतोष यादव, अंशुमान शर्मा आदि रहे।