लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से 1981 से 2020 के बीच नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों की जांच, तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षकों समस्याओं पर चर्चा की। सीएम ने उन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदेश संरक्षक व एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल व प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया
