Home PRIMARY KA MASTER NEWS हिंदू शिक्षकों से जबरन इस्तीफा लिखवा रहे

हिंदू शिक्षकों से जबरन इस्तीफा लिखवा रहे

by Manju Maurya

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरते ही अल्पसंख्यकों की मुश्किलें बढ़ गईं। यहां कट्टरपंथियों ने 49 अल्पसंख्यक शिक्षकों को डराया, धमकाया उनके साथ मारपीट की गई और जबरन उनका इस्तीफा ले लिया। इस देश के संगठन बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद ने इसकी पुष्टि की है।

परिषद ने शनिवार देर शाम एक पत्रकार वार्ता में कहा कि हसीना सरकार के जाने के बाद यहां पांच अगस्त को जो हिंसा शुरू हुई थी, उसके बाद शिक्षक व अल्पसंख्यक समुदाय निशाने पर आया। जो शिक्षक बांग्लादेश के स्कूल, कॉलेज में आवाम को तालीम दे रहे थे, उनको नहीं बख्शा गया। शिक्षण संस्थानों में घुसकर उनको निशाना बनाया गया। उनपर इतना दबाव डाला गया कि वह इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो गए। संगठन के समन्वयक साजिब सरकार ने कहा कि बाद में इनमें से 19 को बहाल कर दिया गया।

स्कूल-कॉलेजों में घुसे उपद्रवी साजिब सरकार ने बताया कि शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ी। 18 अगस्त को, लगभग 50 छात्रों ने अजीमपुर गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल और कॉलेज में प्रिंसिपल बरुआ के कार्यालय पर धावा बोल दिया और उनसे और दो अन्य शिक्षकों से इस्तीफा देने की मांग की।

कुछ इसी तरह, काजी नजरूल विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन और शासन अध्ययन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर शंजय कुमार मुखर्जी से भी इस्तीफा लिया गया। मुखर्जी ने कहा कि उनसे कहा गया कि वे बहुत कमजोर हो गए हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

महिलाओं को भी नहीं बख्शा परिषद ने कहा कि शिक्षकों व आम अल्पसंख्यक लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट, धमकी, अपमानित करने जैसी घटनाएं हुईं। अल्पसंख्यक महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। घरों को तोड़फोड़ कर लूटा गया। घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी और हत्या तक कर दी गई।

ओइक्या और बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद की एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, हसीना सरकार जाने के बाद 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले की कम से कम 205 घटनाएं हुईं।

भारत सरकार ने जताया था ऐतराज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत सरकार ने चिंता जताई थी। इसके बाद वहां की अंतरिम सरकार ने आश्वासन दिया था कि वह हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा करेगी। वहां की सरकार ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96