सरोजनीनगर, । अमौसी एयरपोर्ट के पीछे रहीमाबाद गांव में गुरुवार शाम को अवैध खनन से बने तालाब में भरे पानी में डूबकर दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कोचिंग से लौटते वक्त इसमें नहाने लगे थे। एक साथी ने शोर मचाकर घरवालों को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची मगर अंधेरा होने से हाथ खड़े कर दिए। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। तभी वहां मौजूद युवक संजय ने तालाब में खोजकर दोनों को निकाला। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विष्णु नगर निवासी मनमोहन सिंह का बेटा दुर्गेश (14) सेंट निखलेश्वर स्कूल में 9वीं का छात्र था। मुरली विहार के मनोज सिंह का बेटा मानस (15) लिटिल एंजिल स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। दोनों कोचिंग के बाद शाम 530 लौटते हुए रहीमाबाद गांव के पास खनन के तालाब में नहाने लगे। गहरे पानी में दोनों डूबने लगे तो साथी ने शोर कर सबको बुला लिया
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर