Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपीआई से पांच लाख रुपये भुगतान संभव, 15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

यूपीआई से पांच लाख रुपये भुगतान संभव, 15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

by Manju Maurya

अगर आप अपने ज्यादातर भुगतान के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई पर निर्भर हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपीआई चलाने वाली संस्था एनपीसीआई ने अब एक खास श्रेणी के लेन-देन के लिए भुगतान की सीमा पांच लाख रुपये तक बढ़ा दी है।

यानी अब आप यूपीआई के जरिए पांच लाख रुपये तक का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। यह सुविधा 15 सितंबर से लागू हो जाएगी।

एनपीसीआई ने अपने नए परिपत्र में बताया कि यूपीआई के पसंदीदा भुगतान पद्धति के रूप में उभरने के साथ विशिष्ट श्रेणियों के लिए यूपीआई में प्रति लेन- देन सीमा बढ़ाने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसलिए एनपीसीआई ने अब सर्कुलर जारी कर बैंकों/ पीएसपी/ यूपीआई ऐप को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि भुगतान की कुछ श्रेणियों में लेन-देन सीमा बढ़ाई जाए।

आरबीआई गवर्नर ने की थी घोषणा गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आठ अगस्त 2024 को मौद्रिक नीति के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा था कि टैक्स भुगतान के लिए यूपीआई की सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी जाएगी।

15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

● आयकर अधिनियम के तहत देय करदेयता का भुगतान। यह केवल उन व्यापरियों पर लागू होगा जो सत्यापित होंगे।

● अगर आपको अस्पताल में भुगतान करना है तो उस स्थिति में पांच लाख रुपये की राशि तक के बिल यूपीआई के माध्यम से चुकाए जा सकेंगे।

● अगर किसी शैक्षणिक संस्थान में आप फीस जमा कराना चाहते हैं तो यूपीआई से कर सकेंगे।

● आईपीओ-सरकारी प्रतिभूति को खरीदने में भुगतान कर सकेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96