प्रतापगढ़, । कोहंडौर बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा के परिजनों ने गुरुवार को कक्षाध्यापक पर बैड टच करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने छात्रा और उसके परिजनों को अनुनय विनय कर शांत कराया। उधर प्रकरण की जानकारी होने पर प्रबंधक ने शिक्षक को कक्षाध्यापक पद से मुक्त करते हुए तीन दिन के भीतर स्पस्टीकरण मांगा है। कोहंडौर बाजार स्थित एक इंटर

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
कॉलेज में इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षा
चल रही है। गुरुवार को छात्रा परिजनों के साथ कॉलेज पहुंची। परिजन शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगाते ही हंगामा करने लगे। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मुश्किल से छात्र के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कक्षाध्यापक उसे एक वर्ष से परेशान कर रहे है। आए दिन उसे बैट टच करते रहते हैं। परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य के समझाने और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर छात्रा, के परिजन वापस चले गए। बाद में जानकारी मिलने पर प्रबंधक ने शिक्षक को कक्षाध्यापक पद से हटा दिया।