तालबेहट। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में बच्चियों को गुड टच, बैड टच सिखाने के दौरान शिक्षिका के समक्ष एक ऐसा मामला आया कि उनके होश उड़ गए। कक्षा एक से तीन तक की बच्चियों ने बताया कि उक्त बैड टच तो उनके सर पिछले काफी समय से उनके साथ कर रहे हैं।

बच्चियों की बात को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जांच पड़ताल की गई। आरोपी शिक्षामित्र पर कार्रवाई करते हुए उसे बीआरसी तालबेहट में संबद्ध कर दिया गया है। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत एक विद्यालय में शिक्षिका कक्षा एक, दो और तीन की बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बता रही थीं। बच्चियां भी ध्यानपूर्वक इसे देख व समझ रही थीं।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
इस बीच कुछ बच्चियों ने शिक्षिका को बताया कि जिसे वह बैड टच बता रही हैं वह तो उनके विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षामित्र आए दिन करते हैं।
बच्चियों की इस बात को अन्य बच्चियों ने भी सही बताया और उनके साथ ही इस प्रकार की हरकत करने की बात कही।
शिक्षिका की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट ने जांच पड़ताल की। बच्चियों से बातचीत सहित शिक्षिका से जानकारी ली। इसके बाद उक्त शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट से संबद्ध कर दिया है।
शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी इस प्रकार की किसी भी घटना के संज्ञान में आने की बात को नकार रहे हैं। लेकिन, शिक्षकों के बीच यह घटना मंगलवार को चर्चा का विषय बनी रही