बरेली जिले के दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरगईया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विद्यालय के समय में दो छात्राएं झाड़ू से शौचालय साफ करती दिख रही हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति छात्राओं से पूछता है कि उन्हें किसने इस काम पर लगाया? इस पर छात्राओं ने कहा कि यह काम करने के लिए उन्हें प्रधानाध्यापक ने कहा है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
वीडियो वायरल होने के बाद इसकी निंदा की जा रही है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ कैसे किया जा सकता है? कई लोगों ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि दमखोदा के खंड शिक्षा अधिकारी से इस प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।