बदायूं । नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायण गंज, मिल कंपाउंड, पंजाबी कालोनी, साहूकारा, बिल्सी रोड,पंखा रोड, बाजारकंला, आदि स्थानों पर खुलेआम ट्यूशन के अड्डे खुले हुए हैं । सरकारी स्कूल, कालेज के शिक्षक जोर जबरदस्ती करते हुए बच्चों को प्रताड़ित कर ट्यूशन के लिए मजबूर करते है। सबसे बुरा हाल सरकारी अध्यापकों का है जो सरकार से पगार लेते हैं 80 से ₹90000 तक उसके बाद भी छात्र को फेल करने के नाम पर ट्यूशन पढ़ने को मजबूर करते हैं।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
ट्यूशन प्रथा कई वर्षों से लगातार चली आ रही है। जबकि नियम अनुसार कोई भी सरकारी अध्यापक ट्यूशन नहीं पढ़ा सकता, लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की नजरें इनायत हो जाऐ तो अभिभावकों को इन ट्यूशन खोर शिक्षकों से छुटकारा मिल जाए। बताते हैं कि शिक्षक बच्चों को क्लास के अंदर डरा धमका कर एवं फेल करने की धमकी देते हुए उन्हें ट्यूशन पढाकर आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं । बच्चे मजबूर होकर ट्यूशन के लिए विवश हो जाते हैं।