लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला एएनएम के 5272 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। 28 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन 27 नवंबर तक किए जा सकेंगे।
सचिव अवनीश कुमार सक्सेना ने मंगलवार को आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र होंगे। आवेदन में संशोधन चार दिसंबर तक किए जा सकेंगे। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट upsssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।
इन पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा में वही भाग ले सकेंगे जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 शामिल हुए और आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया है। कुल 5272 पदों में 2399 पद अनारक्षित हैं। 435 पद अनुसूचित जाति के, 390 पद अनुसूचित जनजाति के व 489 पद आर्थिक कमजोर वर्गों के लिए हैं। इनके लिए इंटर या समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी के लिए भारतीय परिचर्या परिषद के नियमों के अनुसार एक वर्ष छह माह/ दो साल का सहायक नर्सेज एण्ड मिडवाइब्ज प्रशिक्षण पूरा करना जरूरी होगा।
UPSSSC द्वारा 5272 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती का विज्ञापन जारी 👇

- केंद्रीय विद्यालय में निकली संविदा शिक्षकों की भर्ती, 6 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू
- बारहवीं के बाद कैसे पाएं सरकारी नौकरी
- जॉब ऑफर: जानिए किन किन विभागों में कितने पदों पर निकली नौकरियां
- उ०प्र० पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 1352 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी, देखें 👇
- उत्तरप्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती Notification 2025✍️ का विस्तृत विज्ञापन जारी , देखें