लखनऊ। प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत प्रदेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने S के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत सभी 724 पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षक, स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्य, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इनके माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इनमें अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जा रही है। बैठकों में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के अभिभावक से संपर्क कर स्कूल वापस लाने की रणनीति भी बनाई जा रही है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर