बरेली। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए संचालित स्मार्ट क्लास की एलईडी टीवी पर फिल्म देखने या संचालन न करने पर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। वहीं, संतोषजनक जबाव न मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी है।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा होगी टीजीटी-पीजीटी
गलती कहकर मीडिया के सामने रोने लगा आरोपी चंदन वर्मा
शिक्षक सुसाइड: प्रधानाध्यापक की हैंडराईटिंग का होग…
स्मार्ट क्लास में बच्चाें को अध्ययन सामग्री या जागरूकता मुहिम के वीडियो संचालित करने के निर्देश हैं। अमर उजाला की टीम ने इन दिशानिर्देशों की पड़ताल की थी। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहाड़ापीर में फिल्मी गाने का वीडियो चल रहा था। प्राथमिक विद्यालय सनईया धनसिंह, कंपोजिट विद्यालय जसौली में ताला लगा था। प्राथमिक विद्यालय सिठौरा में प्रधानाध्यापक के कक्ष में टीवी लगा मिला। इन सभी मामलों का संज्ञान लेकर अब बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी किया है।