सीतापुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा उजाला सिंह को मांग पत्र सौंपा। इसमें 12,460 भर्ती के अवशेष शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान कराने की मांग की।

- कंपोजिट स्कूल के शिक्षक निलंबित
- तैनाती: इस जनपद को मिली नई बीएसए
- सुप्रीम कोर्ट के रुख ने शिक्षकों की धड़कनें बढ़ाई
- योगी की प्रेरणा से पेट्रोल-डीजल बचत को मिली रफ्तार,मंत्रियों ने छोड़े वाहन
- जिनको छूट देनी थी, दे दी…बाकी शिक्षकों को देनी होगी परीक्षा, TET मामले में सुप्रीम कोर्ट
मांगपत्र में कहा गया कि भर्ती के तहत 42 नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश होने के उपरांत भी खाते में नहीं प्रेषित किया गया है। लेखा कार्यालय की ओर से यह अवगत कराया गया कि 42 शिक्षकों के आनलाइन फीडिंग में त्रुटि होने के कारण वेतन उनके खाते में नहीं प्रेषित हुआ है।
इसलिए पुनः बिल बनाकर प्रेषित कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह, रणधीर बर्मन, जयप्रकाश, प्रवेश कुमार वर्मा, विवेक तिवारी, गौरव लाक्षाकार व दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।