प्रयागराज : उत्तर प्रदेशशिक्षा सेवा चयन आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में पिछली बैठक के निर्णय के क्रम में प्रगति की समीक्षा के साथ लंबित भर्तियों एवं साक्षात्कार के आयोजन को लेकर विमर्श किया गया। अभी परीक्षा नियंत्रक ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, इसलिए परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में कोई विशेष रणनीति नहीं तय हुई। इस पर जरूर विमर्श किया गया कि कुंभ एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्डों की परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखकर ही तिथि तय की जानी चाहिए।
शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी 12 सदस्य, सचिव व उप सचिव सम्मिलित हुए। इसमें जोर इस पर रहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को लेकर आयोग इस तरह आगे बढ़े कि प्रक्रिया

-
बी०टी०सी० प्रशिक्षण-2013, 2014, 2015 सेवारत (मृ०आ०), डी०एल०एड० प्रशिक्षण- 2017 एवं 2018 (अनुत्तीर्ण/अवशेष) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा वर्ष 2021 हेतु प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरित किए जाने के संबंध में आदेश जारी
बी०टी०सी० प्रशिक्षण-2013, 2014, 2015 सेवारत (मृ०आ०), डी०एल०एड० प्रशिक्षण- 2017 एवं 2018 (अनुत्तीर्ण/अवशेष) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा वर्ष 2021 हेतु प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरित किए…
-
कौशांबी: अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के संचालित समस्त विद्यालयों की समयावधि में परिवर्तन किए जाने के संबंध में आदेश जारी
कौशांबी: अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के संचालित समस्त विद्यालयों की समयावधि में परिवर्तन किए जाने के संबंध में आदेश…
-
डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर समेत बीटीसी/डीएलएड/ आदि परीक्षाओं का रिजल्ट हुआ घोषित, रिजल्ट देखने हेतु इन वेबसाइटों का करें प्रयोग
डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर समेत बीटीसी/डीएलएड/ आदि परीक्षाओं का रिजल्ट हुआ घोषित, रिजल्ट देखने हेतु इन वेबसाइटों का करें प्रयोग ? डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट देखने के लिए…
पूरी होने में कोई अड़चन न आए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा-2022 के मिले आवेदनों, लंबित कला एवं जीवविज्ञान विषय की भर्ती की स्थिति पर चर्चा हुई। इसी तरह उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का भी विषय उठा। कोर्ट में लंबित मामलों का भी अपडेट लिया गया। चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा आयोग के बकाए भुगतान के साथ नए गठित आयोग के सदस्यों एवं अधिकारियों के अब तक लंबित वेतन पर भी चर्चा हुई। इस मामले में प्रगति की जानकारी साझा की गई। परीक्षा नियंत्रक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोग की अगली बैठक में परीक्षाओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार होने की उम्मीद है।