प्रयागराज : उत्तर प्रदेशशिक्षा सेवा चयन आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में पिछली बैठक के निर्णय के क्रम में प्रगति की समीक्षा के साथ लंबित भर्तियों एवं साक्षात्कार के आयोजन को लेकर विमर्श किया गया। अभी परीक्षा नियंत्रक ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, इसलिए परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में कोई विशेष रणनीति नहीं तय हुई। इस पर जरूर विमर्श किया गया कि कुंभ एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्डों की परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखकर ही तिथि तय की जानी चाहिए।
शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी 12 सदस्य, सचिव व उप सचिव सम्मिलित हुए। इसमें जोर इस पर रहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को लेकर आयोग इस तरह आगे बढ़े कि प्रक्रिया

-
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की विसंगति को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद पर दिव्यांग अभ्यर्थियों ने किया बुद्धि -शुद्धि यज्ञ
प्रयागराज: 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की विसंगति को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना दे रहे हैं दिव्यांग अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए…
-
मिड डे मील खाते का संचालन प्रबंधन समिति अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक के जिम्मे, शासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश
प्रयागराज: प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के खातों का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से करेंगे। प्रदेश में ग्राम…
-
सभी शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक कृपया ध्यान दें- दीक्षा पर चल रहे 25 प्रशिक्षण को पूर्ण करने की अवधि बढ़ी, डायरेक्ट प्रशिक्षण लिंक पर क्लिक करके New Batch Join करके प्रशिक्षण पूर्ण करें
सभी शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक कृपया ध्यान दें:- दीक्षा पर चल रहे प्रशिक्षण को 30 अप्रैल तक बढ़ाते हुए 1-30 april extension batch नाम से नया batch बनाया गया है । जिन users…
पूरी होने में कोई अड़चन न आए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा-2022 के मिले आवेदनों, लंबित कला एवं जीवविज्ञान विषय की भर्ती की स्थिति पर चर्चा हुई। इसी तरह उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का भी विषय उठा। कोर्ट में लंबित मामलों का भी अपडेट लिया गया। चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा आयोग के बकाए भुगतान के साथ नए गठित आयोग के सदस्यों एवं अधिकारियों के अब तक लंबित वेतन पर भी चर्चा हुई। इस मामले में प्रगति की जानकारी साझा की गई। परीक्षा नियंत्रक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोग की अगली बैठक में परीक्षाओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार होने की उम्मीद है।