गोरखपुर, एमएमएमयूटी में पढ़ने वाली एक छात्रा को जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। फोन कर पहले लोन न अदा करने पर केस दर्ज होने का हवाला देकर 38 हजार रुपये वसूले। फिर शरीर पर टैटू होने की बात कहकर उसके कपड़े उतरवाकर फोटो ले लिया। जालसाज अब फोटो के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे हैं। कैंट थाना पुलिस ने शनिवार को छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज किया।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह नागालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली है। वह एमएमएमयूटी में पढ़ाई कर रही है और सरकारी हॉस्टल में ही रहती है। गत 10 अक्तूबर को 11.30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है, आपने एक लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे जमा नहीं किया है। इस वजह से आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। छात्रा ने कहा कि उसने कोई लोन नहीं लिया है। इसके थोड़ी देर बाद फिर डिजिटल कॉल कर खुद को हैदराबाद पुलिस से बताया। वर्दी में दिख रहे शख्स ने बताया कि आप के खिलाफ हैदराबाद के थाने में केस दर्ज किया गया है।