लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएनएम और उपकेंद्र की प्रतिदिन फोटोयुक्त हाजिरी के मामले में आदेश बदल गया है। सोमवार को परिवार कल्याण महानिदेशक ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है। अब पोर्टल पर सिर्फ एक बार एएनएम के साथ सब सेंटर की फोटो अपलोड करनी है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
परिवार कल्याण महानिदेशालय की ओर से नौ अक्तूबर को आदेश दिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी एएनएम अपने सेंटर पर पहुंचते ही फोटो अपलोड करेंगी। वे सेंटर पर पहुंचने के बाद एक फोटो बाहर से और एक अंदर से मोबाइल से खीचेंगी और उसे यूपीकेएसके पोर्टल पर अपलोड करेंगी। यह फोटो प्रतिदिन अपलोड करनी होगी।
इस आदेश के जारी होने के बाद मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने आंदोलन का एलान कर दिया था। ऐसे में सोमवार को परिवार कल्याण महानिदेशक ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि सब सेंटर की एएनएम के साथ दो फोटोग्राफ यूपीकेएसके पोर्टल पर अपलोड करनी है। ऐसे में कर्मचारी संघ ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी है।