फर्रुखाबाद, । प्राथमिक विद्यालय उलियापुर में डीएम के निरीक्षण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सहमे हुये हैं। यहां के प्रधानाध्यापक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब खंड शिक्षाधिकारी की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित कर लें कि विद्यालय में न तो किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम करने के लिए किसी को अनुमति दें और न ही विद्यालय परिसर और कमरों में बाहरी व्यक्ति का कोई सामान रखवायें।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
यदि विद्यालय के किसी कक्ष में जर्जर निष्प्रयोज्य सामान भरा हो तो उसे नियमानुसार स्टाक रजिस्टर में खारिज करते हुए विद्यालय से हटवाना सुनिश्चित करें। विद्यालय में निशुल्क पाठय पुस्तकों का स्टाक भी नही मिलना चाहिए। मिड डे मील के खाद्यान्न का रख रखाव भी अव्यवस्थित नही होना चाहिए। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि मिड डे मील में तेल और मसाले ब्रांडेड ही प्रयोग में लाये जायें।
तेल, मसाले, दाल, आंटा आदि के रख रखाव में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। प्रधानाध्यापक एक दिन में किसी भी स्थिति में 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत न करें। निरीक्षण में यदि विद्यालय में इस प्रकार की अव्यवस्था मिली तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।बतादें कि डीएम ने विद्यालयों का सही तरह से पर्यवेक्षण न करने पर खंडशिक्षाधिकारी से भी जवाब तलब करने के निर्देश दिये थे। डीएम के खौफ के बाद खंडशिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों के लिए निर्देश जारी किए हैं।