बहजोई। डीएम राजेंद्र पैन्सिया ने मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने जिले में कहा कि पीएमश्री की तर्ज पर संभलश्री विद्यालय बनाए जाएंगे।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
उन्होंने कहा कि जिले में पीएम श्री विद्यालयों के समान ही संभलश्री विद्यालय तैयार किए जाएंगे। अब तक संभलश्री बनाए जाने को लेकर 20 विद्यालय सामने आए हैं। आगामी 10 अक्तूबर तक संभलश्री विद्यालय बनाए जाने हैं, इसके लिए इच्छुक प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय को संभलश्री में शामिल करा सकते हैं। इस बीच संभलश्री के लिए प्रस्तावित
विद्यालय तारापुर, जनेटा, नागलिया कठेर, प्राथमिक विद्यालय कैला देवी, कंपोजिट विद्यालय गोहत, सिमरौआ, कंपोजिट विद्यालय जमालपुर डांडा, रजपुरा प्राथमिक विद्यालय, कसेरुआ, कंपोजिट विद्यालय पनसुखा, पतेई कायस्थ, सुल्तानगढ़, मवई ढोल व रसूलपुर आदि पर चर्चा की गई। साथ ही डीएम ने संभलश्री विद्यालयों की वेबसाइट तैयार कराने आदि के निर्देश भी दिए। संवाद