प्रयागराज। इस बार भी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के दो वर्षीय कोर्स की सभी सीटें भरना मुश्किल है। अब तक रिक्त सीटों के सापेक्ष आधे से भी कम करीब एक लाख आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभी सप्ताह भर का समय है। उसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ने की संभावना कम है।
प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) कोर्स अनिवार्य है। पहले इस कोर्स की काफी डिमांड थी। पिछले कुछ वर्षों से भर्ती न आने और भर्तियां विवादित होने के कारण इसके प्रति युवाओं का रुझान कम हो गया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2019 के बाद से विज्ञापन नहीं आया है। डीएलएड कर चुके युवाओं ने कई बार भर्ती के लिए आंदोलन किया लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पांच वर्षों से भर्ती के लिए अधियाचन भी आयोग को नहीं भेजा गया है। बेसिक शिक्षा में जो शिक्षक हैं, उन्हीं का समायोजन करके काम चलाया जा रहा है।
इसलिए शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी डीएलएड के बजाय अन्य कोर्स कर रहे हैं। डीएलएड के सत्र 2024-25 में आवेदन के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने 18 सितंबर को पोर्टल https://updeled.gov.in खोला था। संवाद