वहराइचः दीपावली समेत अन्य पर्व को सकुशल निपटाने के लिए जिलाधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों की आगामी 16 नवंबर तक छुट्टी पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 को नरक चतुर्दशी, 31 को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, तीन को भैयादूज, सात को छठ पूजा एवं 15 को कार्तिक पूर्णिमा है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
उन्होंने बताया कि सामाजिक/ सांप्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था के निमित्त मंडलायुक्त के निर्देशानुसार जिले में 16 नवंबर तक समस्त अधिकारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से निषिद्ध रहेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर तक समस्त अधीनस्थ कार्यालयों का प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। समस्त अधिकारियों को सचेत किया गया है कि उपरोक्त आदेशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।