सिद्धार्थनगर के एक निजी विद्यालय में फीस जमा न कर पाने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से गेट के बाहर कड़ी धूप में बिठा दिया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। हालांकि, अपडेटमार्ट्स वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो बरगदवा पश्चिम गांव स्थित एक स्कूल बताया जा रहा है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
विद्यालय ने दी थी चेतावनी
विद्यालय में तकरीबन चार सौ बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत बच्चों की फीस लम्बे समय से बकाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि अभिभभावकों को सख्ती दिखाने के लिए ऐसा किया गया था लेकिन उसका गलत अर्थ निकालकर लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं।