ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक योग्यता का आंकलन करने के लिए निपुण लक्ष्य-लर्निंग आउटकम पर आधारित निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
ओर से इसे लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से टेस्ट को पारदर्शिता से कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीईओ और एआरपी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए
महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से इस बार परख एप के जरिये परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा 22 नवंबर तो चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा 23 नवंबर को संपन्न होगी। परीक्षा ओएमआर सीट के जरिये होगी। एक से तीन तक के बच्चों के
ओएमआर शीट पर नौ अंक का छात्र आइडी शिक्षक भरेंगे। इसके साथ ही शिक्षक ही बच्चों की ओर से प्रश्नों के दिए गए उत्तर के आधार पर ओएमआर शीट में संबंधित गोले भी भरेंगे। इसके लिए ब्लैक बाल पेन प्रयोग होगा। संवाद