ज्ञानपुर (भदोही)। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की हत्या में शामिल दो और बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दुर्गागंज इलाके के शेरपुर गोपालहा के पास मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

एएसपी के मुताबिक, मंगलवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने शेरपुर गोपालहा बारी रोड पर बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। एक गोली फाफामऊ निवासी बदमाश शकील (50) के बाएं पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने शकील और उसके साथी आशीष निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश शकील का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की हत्या की साजिश में शामिल थे। इन दोनों ने ही शूटर की व्यवस्था की थी।
- अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्य डाक्यूमेंट्स
- आज से पिछले 4 सत्र के छुटे हुए ITR निम्न पेनल्टी के साथ भरे जा सकते हैं इनकम 3 लाख से 5 लाख तक होने पर पेनल्टी मात्र ₹1000 लगेगी अब से लेकर पिछले AY 2021-22 तक का ITR भी भर सकते हैं।
- अल्पसंख्यक विद्यालयों में RTE एक्ट का प्रभाव एवं पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता मामले की सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई दिनांक 03/04/2025 को
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित 58वाँ प्रान्तीय सम्मेलन के अवसर पर विशेष अवकाश स्वीकृत करने के संबंध में।
- सभी भर्तियों को मौका इसके साथ ही जो लोग सेवा काल को लेकर चिंतित थे, उनकी चिंता भी स्वतः ही समाप्त हो जाती है।
21 अक्तूबर को भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी नेशनल इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले का मंगलवार को खुलासा किया था। बताया था कि प्रधानाचार्य की हत्या 27 साल पुरानी रंजिश में हुई है। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए प्रयागराज के चिल्ला शिवकुटी निवासी सौरभ सिंह ने प्रयागराज के रुदापुर, फाफामऊ निवासी मो. कलीम के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों से प्रधानाचार्य की हत्या कराई थी। 12 दिसंबर 1997 में सौरभ सिंह (प्रधानाचार्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड) के पिता अजय बहादुर सिंह की ज्ञानपुर नहर के पास हत्या कर दी गई थी। इसमें योगेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई अनिल सिंह आरोपी थे। हालांकि बाद में वे कोर्ट से बरी हो गए थे। संवाद