ज्ञानपुर (भदोही)। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की हत्या में शामिल दो और बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दुर्गागंज इलाके के शेरपुर गोपालहा के पास मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

एएसपी के मुताबिक, मंगलवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने शेरपुर गोपालहा बारी रोड पर बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। एक गोली फाफामऊ निवासी बदमाश शकील (50) के बाएं पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने शकील और उसके साथी आशीष निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश शकील का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की हत्या की साजिश में शामिल थे। इन दोनों ने ही शूटर की व्यवस्था की थी।
- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
21 अक्तूबर को भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी नेशनल इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले का मंगलवार को खुलासा किया था। बताया था कि प्रधानाचार्य की हत्या 27 साल पुरानी रंजिश में हुई है। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए प्रयागराज के चिल्ला शिवकुटी निवासी सौरभ सिंह ने प्रयागराज के रुदापुर, फाफामऊ निवासी मो. कलीम के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों से प्रधानाचार्य की हत्या कराई थी। 12 दिसंबर 1997 में सौरभ सिंह (प्रधानाचार्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड) के पिता अजय बहादुर सिंह की ज्ञानपुर नहर के पास हत्या कर दी गई थी। इसमें योगेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई अनिल सिंह आरोपी थे। हालांकि बाद में वे कोर्ट से बरी हो गए थे। संवाद