प्रयागराज । प्रदेश के 403 सहायता प्राप्त संस्कृत महाविद्यालय और 570 माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से परास्नातक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए प्रदेश सरकार ने दस करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। आय सीमा की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है। पहले उन्हीं छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती थी जिनकी पारिवारिक आय सालाना 50 हजार से कम थी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टू…
02 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयन्…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर,…
बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सत्यापन 15 अक्तूबर तक पू…

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखेंOld order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौनकहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का बरेली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों (BEO)…
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यहसरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह A
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशनहेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देशLT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
शासन के विशेष सचिव आलोक कुमार की ओर से 23 सितंबर को बजट जारी किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने 30 सितंबर तक संस्था के प्रधानाचार्य को ऑफलाइन आवेदन दिया है। प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य एक से तीन अक्तूबर के बीच आवेदन पत्रों की जांच करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। डीआईओएस के स्तर से चार से छह अक्तूबर तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। लाभार्थी के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि ट्रांसफर करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है।
प्रतिमाह इतना वजीफा
प्रथमा कक्षा छह व सात : 50 रुपये,
प्रथमा कक्षा आठः 75 रुपये,
पूर्व मध्यमा कक्षा नौ व दसः 100 रुपये,
उत्तर मध्यमा कक्षा 11 व 12: 150 रुपये,
शास्त्री स्नातकः 200 रुपये व
आचार्य परास्नातकः 250 रुपये