लहरपुर। कोतवाली तालगांव क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में रोहित कुमार वर्मा शिक्षक हैं। रोहित ने बताया कि उनके विद्यालय के कक्षा 12 का मदनपुर गढ़ी निवासी छात्र शिवम वर्मा (18) बार-बार कक्षा को छोड़कर भाग जाता था। उसे कई बार समझाया गया, जिससे नाराज शिवम वर्मा ने शनिवार दोपहर को उस पर हमला कर दिया। उस समय वह कक्षा 6 में शिक्षण कार्य कर रहे थे। शिवम ने शिक्षक को गालियां दीं और साथ लाये धारदार हथियार से हमला करने लगा। इस हमले में वह घायल हो गये। शोर मचाने पर छात्रों व शिक्षकों को आता देखकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार राय ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर छात्र की तलाश की जा रही है।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी