ओडिशा के ‘दाना’ चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के प्रयागराज और बलिया जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाना चक्रवात के असर से शनिवार को वाराणसी मंडल व विंध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दो महीने में प्रधानाध्यापक का वेतन-भत्ता देने का हाइकोर्ट इलाहाबाद का आदेश।
- Primary ka master : सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, लिपिक को नोटिस जारी
- Primary ka master: आरोप : शिक्षक ने आठवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा
- Primary ka master: अल्टीमेटम : दो दिन में नहीं बनी अपार आईडी तो 14 अफसरों पर हो सकती है कार्रवाई
- Primary ka master: अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर 225 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी
पूर्वा हवाएं चलने की संभावना
इस दौरान इन इलाकों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलने की संभावना है। शुक्रवार को 35.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम 34.6 डिग्री और आगरा में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
कुछ ऐसा रहा तापमान
शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और लोगों को गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के नजीबाबाद में 17.6 डिग्री, मेरठ में 17.7 डिग्री और मुजफ्फर नगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।