ओडिशा के ‘दाना’ चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के प्रयागराज और बलिया जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाना चक्रवात के असर से शनिवार को वाराणसी मंडल व विंध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पूर्वा हवाएं चलने की संभावना
इस दौरान इन इलाकों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलने की संभावना है। शुक्रवार को 35.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम 34.6 डिग्री और आगरा में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
कुछ ऐसा रहा तापमान
शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और लोगों को गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के नजीबाबाद में 17.6 डिग्री, मेरठ में 17.7 डिग्री और मुजफ्फर नगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।