फैजगंज बेहटा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने ब्लॉक आसफपुर के संविलियन विद्यालय दांवरी का निरीक्षण किया। यहां पर पंजिका में 93 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर 73 ही मिले। साथ ही मध्याह्न भोजन में भी वित्तीय अनियमितताएं मिलीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक गगनजीत को निलंबित कर दिया है
2023-24 में विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य कराया गया। इसमें ईंटों की गुणवत्ता सही नहीं थी। यहां तक की दीमक व नींव निरोधक का कार्य नहीं कराया गया था। लिंटर भी ठीक नहीं मिला। इससे पहले कोविड-19 के दौरान धनराशि भुगतान के वित्तीय अभिलेख देखने पर उनमें भी गड़बड़ी मिली।प्रभारी प्रधानाध्यापक की कमी पाते हुए वित्तीय गबन की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक गगनजीत को निलंबित कर दिया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय फैजगंज में सहायक अध्यापक विक्रांत चौधरी अधिकतर अवकाश पर रहते हुए मिले, जबकि इनकी कोई रिकॉर्ड उपस्थिति पंजिका संलग्न नहीं है।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के बाद भी सहायक अध्यापक सुलखिन पाल को प्राथमिक विद्यालय मुगर्रा से संबद्ध कर दिया है। बीएसए ने तुरंत ही संबद्घता खत्म करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विद्यालय में रेजूवेनेशन मद से बालक शौचालय बनवाने के लिए एक लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। ऐसे में एक लाख रुपये का गबन किया है। इस संबंध में जवाब मांगा है

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध