बुलंदशहर, ऊंचागांव विकास खंड क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाकर दंडित करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने वीडियो से अनभिज्ञता जताई है और जांच की बात कही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला मायापुर स्थित संवलियन विद्यालय का है। वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल प्रांगण में मुर्गा बने दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि छात्राओं को किसी बात पर दंडित करने के लिए शिक्षकों द्वारा मुर्गा बनाया गया। बच्चों को स्कूल छोड़ने गए किसी अभिभावक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
नौ सेकेंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। वहीं, छात्राओं को मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है। वहीं, इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना है कि उनके स्कूल में किसी छात्र-छात्रा को मुर्गा बनाकर दंडित नहीं किया गया है, वीडियो कहां से आया जानकारी नहीं है। लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।