नई दिल्ली। ऑनलाइन भुगतान को और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने यूपीआई लाइट में एक दिन में अधिकतम पांच भुगतान की सीमा तय कर दी है। साथ ही एकल भुगतान की अधिकतम सीमा 200 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
एनपीसीआई ने बैंकों और यूपीआई सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया है कि वे अनिवार्य रूप से 31 अक्तूबर तक यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप-अप फीचर दें। यूपीआई सेवा के सीधे बैंक से जुड़े होने की वजह से काफी लोग धोखाधड़ी के डर से यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करते। इसे दूर करने के लिए यूपीआई लाइट सेवा शुरू की थी। अभी यूपीआई लाइट में धनराशि जोड़नी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए ऑटो टॉप-अप फीचर से जोड़ा गया है।