बिजनौर, । जिले में 53 एआरपी (एकेडमिक रिर्सोस पर्सन) तैनात है। तीन साल पूरा होने वाले एआरपी को अब स्कूलों को निपुण बनाने का मौका नहीं मिलेगा। बड़ी बात यह है कि जिले में तैनात 53 एआरपी में 50 एआरपी को तीन साल हो गए हैं और यह सभी हटेंगे। अप्रैल 2025 में नए एआरपी तैनात होंगे।
शासन के आदेश पर जिले में तीन साल का समय पूरा होने वाले एआरपी को हटाया जाएगा। उनके स्थान पर नए एआरपी तैनात होंगे। अप्रैल 2025 में नए एआरपी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद तैनात होंगे।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बतादें कि एक विद्यालय में न्यूनतम दो घंटे रहकर मॉर्डल टीचिंग के माध्यम से बच्चों के शिक्षण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करना और हर साल 10 स्कूलों को निपुण बनाना एआरपी का काम है। जिले में 53 एआरपी तैनात है और 50 को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। जिले में 3 साल पूरे करने वाले एआरपी को हटाया जाएगा। शासन के आदेश पर एआरपी हटाए जाएंगे। नए एआरपी परीक्षा के बाद ब्लाकों में भेजे जाएंगे। हर ब्लाक में 5 एआरपी तैनात है। दिसम्बर 2019 से काम कर रहे एआरपी अब शासन के आदेश पर वापस अपने स्कूल जाएंगे। शासन के आदेश पर एआरपी का कार्यकाल बढ़ाया गया था।
डीसी विवेक बंसल ने बताया कि अप्रैल 2025 में नए एआरपी तैनात किए जाएंगे। जिले में 53 एआरपी तैनात है और 50 एआरपी को तीन साल पूरे हो गए हैं। बीएसए योगेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन एआरपी को तीन साल हो गए हैं उनके स्थान पर नए एआरपी ब्लाकों में भेजे जाएंगे।